क़ाज़ी शहर जिलाधिकारी आलोक कुमार से मिले

‌मांस विक्रेताओं के लाइसेंस हेतु क़ाज़ी शहर जिलाधिकारी आलोक कुमार से मिले
‌आज जमीअतुल कुरैश के तत्वधान में एक प्रतिनिधि मंडल काजी शहर हाफिज कारी अब्दुल कुद्दूस हादी के नेतृत्व में जिलाधिकारी आलोक कुमार से मिला और उन्हें एक ज्ञापन दिया जिसमें कहा गया सन 2017 से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कानपुर स्थित पुराने भैंस वधशाला को मानक के अनुरूप ना चलाने के कारण बंद कर दिया गया था , सन 2017 से ही नगर प्रशासन द्वारा उन्नाव स्थित आधुनिक वधशाला द्वारा नगर के भैंस मांस उपयोग करने वालों को मांस उपलब्ध कराने की व्यवस्था (आदेश के द्वारा ) की गई थी , 2017 से ही पुरानी एवं जीर्ण शीर्ण फुटकर दुकानों को बंद कर आधुनिक एवं मानक के अनुरूप दुकान बनाने पर (एफ एस एस ए आई) द्वारा लाइसेंस दिए गए थे पिछले लगभग 1 वर्ष से (एफ एस एस ए आई ) कार्यालय कानपुर द्वारा लाइसेंस के नवीनीकरण में बिना किसी कारण के हीला हवाली की जा रही है छह – छह आठ – आठ माह तक नवीनीकरण नहीं किया जा रहा है पिछले 1 वर्ष से ( एफ एस एस ए आई ) कार्यालय द्वारा फुटकर दुकानों के लिए यह कह कर लाइसेंस हेतु नए आवेदन नहीं लिए जा रहे हैं कि सरकार( एफ एस एस ए आई ) कार्यालय द्वारा नए आवेदन लेने का आदेश नहीं है जबकि मुख्यालय द्वारा संपर्क करने पर ज्ञात हुआ है कि इस प्रकार का कोई आदेश न सरकार द्वारा और ना ही विभाग द्वारा दिया गया है लाइसेंस नवीनीकरण में विलंब होने तथा नए आवेदन स्वीकार न करने से कुरैशी समाज रोजी-रोटी से वंचित है इसलिए यह प्रतिनिधिमंडल कुरैशी समाज के इस गंभीर समस्या एवं कार्यालय द्वारा किए जा रहे शोषण को संज्ञान में लेते हुए आपसे कार्रवाई करने का निवेदन करता है । जिलाधिकारी आलोक कुमार ने प्रतिनिधिमंडल की समस्याओं को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि आप की इस समस्या की तुरंत जांच करा कर समस्या का समाधान किया जाएगा । प्रतिनिधिमंडल में अतीक़ कुरेशी , शहंशाह आलम कुरेशी , नफीस कुरेशी ,गुफरान अहमद चांद, गुलाब कुरेशी आदि थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *