बिल्हौर। बिल्हौर में मवेशियों को पानी पिलाने गए मासूम के साथ इस तरह का हादसा हो गया। कि घर वालों को इस बात का यकीन ही नहीं हुआ। जानकारी पर घर में मातम छा गया। मोहल्ले वाले घर पर ढांढ़स बंधाने आ गए। ये पूरा मामला बिल्हौर के हुनमानपुररवा गांव का है।
बिल्हौर के महिगवा के मजरा हुनमानपुरवा गांव रहने वाले राजन यादव ने बताया कि सोमवार के सुबह सात बजे आर्यन अपने बाबा सतीराम के साथ मवेशियों को पानी पिलाने के लिए गांव से दूर नदी के पास गया था। इस दौरान बावा मवेशियों को चराते हुए आगे निकल गए। बाबा को जाता देख आर्यन भी उनके पीछे आने लगा और रास्ते में एक गड्ढे में पानी भरा था, जिसमें डूब गया। उसने कई बार आवाज भी लगाई, लेकिन बाबा दूर निकल गए थे इस वजह से वो आवाज नहीं सुन पाए। जब देर हो गई तो उन्होंने देखा आर्यन कहीं नजर नहीं आ रहा है। इससे वो घबरा कर जोर-जोर से आर्यन को आवाज लगाने लगे, लेकिन कोई उत्तर नहीं मिलने पर। उन्होंने तलाशना शुरू कर दिया। इस जानकारी स्वजन और गांवों वालों दी। सभी ने आर्यन की तलाश शुरू। कुछ देर रात एक गड्ढे में आर्यन का शव उतराता मिला। इससे बावा अपना सिर पकड़ कर रोने लगे। स्वजन में कोहराम मच गया। स्वजन ने इस बारे में पुलिस को कोई सूचना नहीं दी।
