विभिन्न समस्याओं के हल के लिए अल्पसंख्यक बोर्ड ने सरकार से की मांग

आज अखिल भारतीय अल्पसंख्यक बोर्ड के तत्वधान में एक ज्ञापन महामहिम राष्ट्रपति महोदय , माननीय प्रधानमंत्री महोदय , माननीय राज्यपाल महोदया और माननीय मुख्यमंत्री महोदय को जिलाधिकारी द्वारा दिया गया ज्ञापन में कहा गया कि कृषि विधेयक काला कानून फौरन वापस किए जाने का आदेश पारित किया जाए । पूरे देश में व प्रदेश में खासतौर पर महिलाओं और बच्चियों पर हो रहे अपराध पर तत्काल रोक लगाई जाए । सरकारी प्रतिष्ठानों की निगमीकरण पर फौरन रोक लगाई जाए । सरकारी प्रतिष्ठानों के निजीकरण पर दलितों व पिछड़ों का आरक्षण समाप्त किए जाने पर रोक लगाई जाए । जातिगत जनगणना तत्काल प्रभाव से कराने का आदेश पारित किया जाए। उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव को बैलेट पेपर से कराने का आदेश किया जाए । अल्पसंख्यक समाज पर हो रहे अन्याय अत्याचार और व गैरबराबरी पर रोक लगाने का आदेश पारित किया जाए । ज्ञापन देने में दलित समाज मुस्लिम ईसाई और सिख समाज के लोग भारी संख्या में मौजूद थे इस अवसर पर मौलाना अब्दुल कुद्दूस हादी , पैंथर धनीराम बौद्ध , हरविंदर सिंह लार्ड , सोनेलाल गौतम , पास्टर जितेंद्र सिंह आदि मौजूद थे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *