सड़क पर गड्ढे होने से लोग गिरकर हो रहे हैं चोटिल
मुहल्लेवासियों के तमाम बार फरियाद करने के बाद भी दशकों से नहीं हुआ समस्या का हल
औरैया। अधिकारियों की उदासीनता के चलते नारायनपुर चौकी के आसपास रहने वाले लोग नरकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। क्यों कि चौकी के सामने से निकलने मार्ग की दुर्दशा है मार्ग पर दशकों से जलभराव की समस्या है बुधवार को हुई हल्की बारिश में ही सड़क टापू बन गयी और सड़क पर एक फुट पानी भरा हुआ है पानी भरने की वजह से राहगीरों को यहाँ से निकलने में खासी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। कई बार मोहल्ले वासियों द्वारा उच्चाधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया लेकिन आज जलभराव की समस्या जस की तस बनी हुई है। जलभराव का मुख्य कारण सड़क का नीचे धँस जाना और सड़क किनारे बनी हुई नालियों का पानी सड़क पर आना है। मुहल्ले के निवासियों ने बताया कि जल भराव के कारण गड्ढे नहीं दिखते हैं,जिससे वहाँ के निवासियों को अकसर दुर्घटना का सामना करना पड़ताहै। दुर्घटना से बचने के लिए मुहल्ले निवासियों से स्वयं से चन्दा एकत्रित कर सड़क के गड्ढे भरने के लिए कई बार उसमें पत्थर डलवाये, लेकिन जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के चलते पुनः सड़क में गड्ढे हो जाते हैं। वहीं उन्होंने बताया कि सड़क की खस्ताहाल स्थिति को लेकर अनेक बार उन लोगों के द्वारा अधिकारियों से लेकर नेताओ तक फरियाद लगाई गई परंतु वर्षों बीत जाने के बाद भी उनको समस्या से निजात नहीं मिली।

