किसान सभा की बैठक में मनोनीत पदाधिकारियों को दी गई जिम्मेदारी

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी कानपुर नगर ग्रामीण स्थान गांधीग्राम कानपुर नगर में किसान सभा की बैठक आयोजित की गई बैठक के माध्यम से कई पदाधिकारियों ने अपने अपने सुझाव व्यक्त किए राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने की सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने सौगंध खाकर आवाहन किया सैकडो लोगों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता प्रदान की गई अब गांव शहर के लोगों ने यह तय कर लिया है कि हर व्यक्ति का यदि हक अधिकार कही सुरक्षित है तो वह शिवपाल सिंह यादव की नीतियों के साथ चलकर उनका साथ देकर एवं 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की सरकार उत्तर प्रदेश में बनाने से ही समूचे उत्तर प्रदेश में रोजगार विकास कानून व्यवस्था आदि मे न्याय मिलेगा समूचे उत्तर प्रदेश में अमन चैन होगा बैठक में किसान सभा के कई पदाधिकारी मनोनीत हुए जिसमें जिला महासचिव ईशान लांबा जिला सचिव कमलेश प्रजापति विधानसभा महाराजपुर अध्यक्ष संजीव रंजन पांडे विधानसभा बिठूर अध्यक्ष राम खिलावन साहू को मनोनीत किया गया सभी को मनोनयन पत्र देकर फूल मालाओं से सम्मानित किया गया इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष विनोद कुमार प्रजापति रामप्रकाश मिश्रा विष्णु सविता सुनील कुमार पांडे राम बहादुर पासवान प्रेम प्रकाश दुबे आकाश प्रजापति महेश अवस्थी रमेश निषाद हीरालाल मिथिलेश कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *