कानपुर 10 अगस्त 2021 उत्तर प्रदेश खादी ग्राम उद्योग महासंघ व पार्षद स्मृति संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय झंडा गीत झंडा ऊंचा रहे हमारा विजई विश्व तिरंगा प्यारा के रचयिता पद्म श्री श्यामलाल गुप्त पार्षद जी की 44 वीं पुण्यतिथि प्रतिमा स्थल फुलवाग गणेश उद्यान में मनाया गया जिसमें नगर के प्रबुद्ध व समाजसेवियों ने हिस्सा लिया
मुख्य वक्ता श्री सुरेश गुप्ता अध्यक्ष उत्तर प्रदेश खादी ग्राम उद्योग महासंघ ने अपने संबोधन में कहा कि कुछ ऐसे विरले मनुष्य होते हैं जो समाज में अपनी अमिट छाप छोड़ जाते हैं जिससे लोग प्रेरणा लेते रहते हैं पार्षद जी ने देश धर्म के लिए अपना सर्वस्व निछावर कर दिया वह केवल झंडा गीत रचेता ही नहीं थे वरन धर्म परायण राम भक्त समाज सेवी एवं समर्पित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे पार्षद जी के रग-रग में समाज सेवा का भाव भरा था वह दीन दुखियों और जरूरतमंदों को निस्वार्थ भाव से सेवा किया करते थे झंडा गीत पार्षद जी ने उन्हें 15 अगस्त 1952 को लाल किले से गाया था गणेश शंकर विद्यार्थी जी व पार्षद जी ने नरवल में खादी ग्रामोद्योग के निर्माण वास्ते सेवा आश्रम के नाम से संस्था की स्थापना की थी जिसमें क्षेत्र की तमाम महिलाओं और पुरुषों को रोजगार मिला था देश की आजादी में क्रांतिकारियों का एक केंद्र भी बना वे महिलाओं को शिक्षित होने पर बहुत जोर देते थे श्री
दीपक मालवीय अध्यक्ष लोक सेवक मंडल ने कहा कि पार्षद जी का 9 सितंबर 2021 को जन्मदिन है जो 125 वां है जिसे ऐतिहासिक जन्मदिन मनाना होगा जिसमें पार्षद जी की जीवनी की पुस्तक व पांच विद्वानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा उसे कार्यक्रम हरियाणा शास्त्री भवन में मनाया जाएगा जिसमें मुख्य अतिथि राज्यपाल महोदया,व राष्ट्रीय साहित्यकारों, को आमंत्रित किया जाएगा एक संचालन समिति बनाई जाएगी जो का कार्यक्रम की सफलतापूर्वक संचालन करेगी कार्यक्रम में सर्वश्री श्याम देव सिंह, साकेत गुप्ता, भारतेंदु पुरी, रमेश गुप्ता, राजेश गुप्ता ,आदि प्रमुख थे ।

2021-08-10
