31 अक्टूबर 2023
कपड़ा व्यापारी मनीष कनोडिया के नाबालिग पुत्र कक्षा 10 के छात्र कुशाग्र कनोडिया की अपहरण के पश्चात हत्या होने की घटना पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय सह संयोजक विनोद गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने कानपुर पुलिस कमिश्नर आरके स्वर्णकार से मुलाकात की।क्षेत्रीय सह संयोजक व्यापारी नेता विनोद गुप्ता, वरिष्ठ व्यापारी नेता रोशन लाल अरोड़ा, नौघड़ा कपड़ा कमेटी के अध्यक्ष शेष नारायण त्रिवेदी ने पुलिस कमिश्नर से कहा कि इस तरह की घटना से शहर का व्यापारी अत्यंत आहत है और बेहद आक्रोशित भी है, शहर के व्यापारी वा आम जनमानस स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं, विनोद गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री जी की जीरो टॉलरेंस नीति का सख्ती से कानपुर पुलिस पालन सुनिश्चित करें और इस घटना की असल वजह, असल मास्टरमाइंड कौन है इसकी सघन जांच की जाएं भले ही हत्यारोपित पुलिस की गिरफ्त में हैं किंतु इस हत्याकांड की पूरी तह तक जाकर गहन जांच की जानी चाहिए, अपराधियों को इतना कठोर दण्ड मिले और पुलिस द्वारा अपराधियों के प्रति इतनी सख्ती बरती जाएं ताकि अन्य कोई अपराधी इस तरह की घटना को अंजाम देने से पहले हजार बार सोचने पर मजबूर हो, प्रदेश की कानून व्यवस्था आज देश भर में सराही जा रही है किंतु कानपुर में हुई इस तरह की घटना की शहर का व्यापारी समाज कड़ी शब्दो में निंदा करता है शहर के अपराधियों के विरुद्ध पुलिस की कार्यवाही और अधिक तेज किए जाने की आवश्यकता है, व्यापारी नेता शेष नारायण त्रिवेदी ने पुलिस आयुक्त से कहा कि शहर का व्यापारी समाज स्वयं को असुरक्षित एवं भयभीत महसूस कर रहा है, इसके अलावा यह भी कहा की शासन स्तर पर जो संभव मदद हो वह मदद पीड़ितों के लिए की जाएं एवं पुलिस को इस तरह के अपराध पर कड़ाई के साथ नियंत्रण रखने की आवश्यकता है, जिस पर पुलिस कमिश्नर ने व्यापारियों को आश्वस्त किया की घटना के हर एक पहलू की गहन जांच की जा रही है दोषियों को कल रात को ही गिरफ्तार किया जा चुका है उनसे लगातार पूछताछ जारी है इसके अलावा हर एक एंजल से मामले की जांच हों रही है दोनो ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर रात को स्वयं मौजूद रहे थे इसके अलावा वह स्वयं घटना की पूरी जांच के हर पहलू को स्वयं देख रहे हैं दोषियों को किसी कीमत पर बक्शा नही जायेगा विधि अनुरूप जो कड़ी से कड़ी कार्यवाही होगी उसको अमल में लाया जाएगा और जांच में जो भी पहलू सामने निकल कर आते हैं उस पहलू पर पूरी तत्परता के साथ कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।पुलिस कमिश्नर के पास से मिलकर व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल विनोद गुप्ता के नेतृत्व में पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा जहां मृतक कुशाग्र कनोडिया का पोस्टमार्टम चल रहा था वही पहुंच कर मृतक के परिजनों से मिलकर उनको सांत्वना दी और ढांढस बंधाया की दुख की इस विकट घड़ी में कानपुर शहर का प्रत्येक व्यापारी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है इसके अलावा कुशाग्र को न्याय दिलाने के लिए जो भी आवश्यक होगा वो कदम उठाया जाएगा कोई भी दोषी बचने नही पाएगा कुशाग्र के चाचा सुमित कनोडीया ने बताया कि हत्यारोपी टीचर का प्रेमी लगातार कल पीड़ित परिजनों को धमकी दे रहा था कि मेरे पापा पुलिस में है मेरा कुछ नही कर पाओगे जानकारी लेने पर पता चला की हत्यारोपित टीचर के प्रेमी का पिता रायपुरवा थाना में ही होमगार्ड/कांस्टेबल पद पर तैनात है, जिस पर विनोद गुप्ता, रोशन लाल अरोड़ा,शेष नारायण त्रिवेदी ने पीड़ित परिजनों को आश्वस्त करते हुए कहा कि आप चिंता ना करें कानपुर महानगर का प्रत्येक व्यापारी आपके संकट में आपके साथ खड़ा है विनोद गुप्ता ने परिजनों से कहा की शहर का व्यापारी मेरा स्वयं का परिवार है और कुशाग्र को ज्याय दिलाने में हम हर संभव प्रयास करेंगे।
प्रमुख रूप से वरिष्ठ व्यापारी नेता श्री रोशन लाल अरोड़ा, नौघड़ा कपड़ा कमेटी अध्यक्ष श्री शेष नारायण त्रिवेदी, संजय त्रिवेदी, पवन दुबे, अलंकार ओमर, अमित दोसर, विजय गुप्ता मार्बल, कमल उत्तम, श्याम अग्रहरी, विशाल अग्रवाल, संजय राठौर, विक्रम पंडित, विशाल दुबे, मोनू पांडे,प्रवीन अरोड़ा आदि लोग मौजूद रहे।
