भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर ने आज दोपहर 1 बजे मूलगंज चौराहे पर सरदार पटेल कि प्रतिमा पर पहुँच कर श्री पटेल को नमन करते हुए उनकी जन्म जयंती पर माल्यार्पण कर नमन किया ।

भारतीय जनता पार्टी उत्तर जिले के जिला अध्यक्ष दीपू पांडेय ने कहा कि गुजरात के एक छोटे से किसान परिवार में जन्मे सरदार वल्लभभाई पटेल ने जेल यातना सहने के बाद देश को आजादी दिलाई क्रूर अंग्रेजी हुकूमत से त्रस्त किसानों को संगठित कर आंदोलन किया अपने शौर्य के कारण लौह पुरुष बन देश के प्रथम ग्रह मंत्री रहते हुए 565 देशी रियासतों को लोकतांत्रिक व्यवस्था में समाहित कर विलक्षण कार्यशैली का परिचय दिया ।

श्री पांडे ने यह भी कहा कि यदि देश के प्रधानमंत्री उस समय जवाहरलाल नेहरू ना होकर सरदार पटेल होते तो आज यह देश कहीं ऊंचे स्थान पर होता ।

दोपहर 2:30 बजे पार्टी कार्यालय नवीन मार्केट में जिला अध्यक्ष दीपू पांडे ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर नमन किया ॥

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सांसद सत्यदेव पचौरी विधायक नीलिमा कटियार अरुण पाठक पूर्व मेयर रवींद्र पाटनी सुरेश अवस्थी राजू शर्मा संतोष शुक्ला आनंद मिश्रा वात्सेय त्रिपाठी चंद्रकांत द्विवेदी धीरज साहू अनुभव कटियार विनोद सोनकर प्रमोद विश्वकर्मा अंशू ठाकुर पीयूष आनंद अंकित बाजपेई अंजलि कटियार आदि लोग रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *