सेवा निवृत्त के बाद भी सामाजिक जिम्मेदारी समाप्त नहीं होती वास्तव में वरिष्ठ जन ही हमारे मार्ग दर्शक है उन्ही के मार्गदर्शन में समाज निरंतर प्रगति करता है। वास्तव में वरिष्ठ जन हमारी धरोहर ,ऊर्जा के स्रोत, और अपने अनुभवों के माध्यम से सदैव मार्ग में अग्रणी भूमिका में रह कर संपूर्ण समाज की प्रगति में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करते है। उक्त विचार आज भारतीय स्टेट बैंक अधिकारी संगठन के कार्यालय में स्टेट बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री एस एस भाटिया जी के सेवानिवृत के अवसर पर बोलते हुए आयकर राजपत्रित अधिकारी संघ उ. प्र. एवं उत्तराखंड के सहायक सचिव एवं आयकर अधिकारी शरद प्रकाश अग्रवाल ने कहा।
एआईबीओसी के अध्यक्ष एवं भारतीय स्टेट बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन,कानपुर परिक्षेत्र के मुख्य क्षेत्रीय सचिव अरविंद द्विवेदी जी ने सभा को संचालित करते हुए कहा कि हमारे सेवानिवृत हमारे वरिष्ठों ने हमे सदैव मार्गदर्शन दिया है।उनके बताए मार्ग पर चलने का हम सभी संकल्प करते है।
विदाई सभा को संबोधित करते हुए एआईबीओसी के कानपुर के सचिव व यूनियन बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रवीण मिश्र ने कहा कि सेवानिवृत्त साथी हमारे लिए बहुत सम्मानित है। सभी साथियों से आग्रह है कि बैंक उनकी थी उनकी है और उनकी ही रहे उन्हे ये महसूस होता रहे।
विदाई समारोह में भारतीय स्टेट बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन, लखनऊ सर्किल के अध्यक्ष अनिल गौतम एवं सर्किल महासचिव राजीव सेंगर, भारतीय स्टेट बैंक के सहायक महाप्रबंधक रामनाथ रस्तोगी जी, सारांश श्रीवास्तव, पंजाब नेशनल बैंक अधिकारी संघ के क्षेत्रीय सचिव राजकुमार , एल0आई0सी0 क्लास वन ऑफिसर्स एसोसिएशन के जोनल महासचिव प्रदीप भाटिया आदि ने संबोधित करते हुए सेवानिवृत्त साथी के अच्छे व स्वस्थ भविष्य की कामना करते हुए भाव भीनी विदाई दी। इस अवसर पर श्री भाटिया जी के परिजनों के साथ साथ भारतीय स्टेट बैंक अधिकारी एवं कर्मचारी संघ के पदाधिकारी एवं सदस्यगण भारी संख्या में मौजूद रहे।
भवदीय
अरविन्द द्विवेदी
CRS, SBIOA, Kanpur Module
