केस्को अभियन्ताओं का चहेता पीयूष कन्नौजिया, सुमित जयसवाल उठा ले गये 400 केवीए का ट्रांसफार्मर
25 छोटे ट्रांसफार्मर चोरी होने पर नहीं लिखाई थी कोई एफआईआर
फजलगंज गुमटी केस्को के सर्वधर्म चौराहे से 400 केवीए के हैवी ट्रांसफार्मर चोरी होने से केस्को अधिकारीयों में हडकंप मच गया बिना जानकारी के गायब हुए ट्रांसफार्मर में जब केस्को अधिकारीयों को हिस्सा नहीं मिला तो पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई गई फजलगंज थाना प्रभारी आशीष द्विवेदी ने मामले में सक्रियता दिखाते हुए ट्रांसफार्मर चोरों को जाजमऊ पुल के पास से पकड़ा जिसमें अंशुल गुप्ता व अमन कश्यप पकडे गए।साथ ही साथ फजलगंज पुलिस द्वारा 25 छोटे ट्रांसफार्मर भी बरामद किए गए ।फजलगंज पुलिस द्वारा पकडे गए अभियुक्तों से सघन पूछताछ में केसा कालोनी निवासी पीयूष कन्नौजिया, चुन्नीगंज निवासी सुमित जयसवाल, हरबंश मोहाल के जतिन कश्यप व नितिन के नाम उजागर हुए ये सभी अभियुक्त फरार हैं।अब केस्को के अधिकारियों में हडकंप मचा हुआ है कि कहीं केस्को के ज्वाइंटर केस्को अधिकारीयों की ही पोल न खोल दे।फिलहाल मामले में केस्को महामंत्री दिनेश सिंह भोले ने कहा कि इतनी बड़ी चोरी बिना केस्को अधिकारीयों की मिलीभगत के संभव नहीं है जैसे फर्जी बिजली मीटर बुद्वापार्क प्रकरण ठंडे बस्ते में चला गया वैसे ही यह प्रकरण कुछ दिनों बाद ठंडे बस्ते में चला जाएगा
