*दोबारा विधायक बनने उपरांत लगातार,नवी बार, गंभीर बीमारी से जूझ रहे 27 व्यक्तियों को, मुख्यमंत्री जी से, विधायक जी ने दिलवाया ₹ 53 लाख 43 हजार 950 (53,43,950रुपए)* आज गोविंद नगर विधानसभा के विधायक सुरेंद्र मैथानी जी के अथक प्रयास से गंभीर जानलेवा बीमारी से पीड़ित 27व्यक्तियों को माननीय मुख्यमंत्री जी से आर्थिक सहयोग दिला कर, विधायक जी को पुनः ईश्वरीय कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ। विधायक जी ने बताया कि यह सेवा हमारे संकल्प के साथ, ईश्वर के चरणों में समर्पित है और जान तो ईश्वर बचाएगा लेकिन माध्यम हम बन सकते हैं। विधायक जी ने बताया कि आज आठवी बार कुल 27 पीड़ित व्यक्तियों के इलाज हेतु (53,43,950/-) तिरेपन लाख तैतालीस हज़ार नौ सौ पचास रु दिलाये। विधायक जी ने कहा कि, सड़क नाली खरंजा पार्क पुल व पेयजल एवं सीवर आदि, यह मूलभूत सुविधा जनता का अधिकार है और हम जनप्रतिनिधियों का कर्तव्य है।जिसे हमें हर हाल में पूर्ण करना ही चाहिए।जिसको अपनी विधानसभा में पूर्ण कराते हुए ऐतिहासिक रूप से गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र को आदर्श क्षेत्र बनाने का काम जारी है। विधायक जी ने कहा परंतु इन सबसे ऊपर उठकर भी, हम अपने संवैधानिक अधिकारों का एवं अपने संपर्क संबंधों का प्रयोग करते हुए,हम यदि किसी परिवार के सदस्य की जान बचाने में आर्थिक मदद करा कर, सफलता प्राप्त कर लें,तो इससे बड़ा उस परिवार के लिए सहायता और स्वयं के लिए पुण्य का बड़ा कोई कार्य हो नहीं सकता।और यह कार्य हम निरंतर जारी रखेंगे।व्यक्ति किसी भी धर्म क्षेत्रों भाषा भाषी का हो ,उसको सहयोग कराते हुए, स्वास्थ्य लाभ दिलाने के दृढ़ संकल्प को,हम आगे बढ़ाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *