कानपुर के घाटमपुर में हिस्ट्रीशीटर दुकानदारों को तमंचा दिखाकर डरा रहा था, सूचना पर घाटमपुर पुलिस पहुंची तो हिस्ट्रीशीटर ने पुलिस पर फायर कर दिया। गनीमत यह रही की तमंचे से हुई फायर मिस हो गई। और पुलिस कर्मी बाल बाल बच गए। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर थाने ले आई। पुलिस ने उसके खिलाफ़ हत्या का प्रयास और शस्त्र अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। हिस्ट्रीशीटर पर कई जिलों में एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज है। पुलिस हिस्ट्रीशीटर का अपराधिक इतिहास पता कर रही है।
2023-11-02
