कानपुर: कुशाग्र हत्याकांड में आया उबाल, यूपी आदर्श व्यापार मंडल ने दिया दखल

 

कानपुर: कानपुर में बीते दिनों दसवीं के छात्र कुशाग्र का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई थी,,,पुलिस ने जांच पड़ताल में ट्यूशन टीचर और उसके मंगेतर को दोषी पाते हुए कार्यवाही कर जेल भेज दिया था,,,लेकिन अब हत्यारों को फांसी देने की मांग को लेकर समाजसेवी संस्था और व्यापार मंडल के लोग आगे आने लगे है.,,,

इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल का प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस आयुक्त कार्यालय में ज्ञापन देकर मांग की है की इस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाए,,प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा की हमारे संगठन की मांग है की हत्यारों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए,,,।

बाइट: संजय गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष

 

पुलिस आयुक्त आर स्वर्णकार ने कुशाग्र हत्याकांड पर दुख जताते हुए कहा की व्यापारियों की मांग है की इस मुकदमे की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में होनी चाहिए,,,इसलिए मजबूत जांच पड़ताल के बाद इस मामले को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा,,,और न्यायालय से अनुरोध किया जाएगा की इस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाए, जिससे हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा मिले और पीड़ित परिवार को इंसाफ मिल सके,,,।

बाइट: आर के स्वर्णकार, पुलिस आयुक्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *