कानपुर के ब्रह्मानंद कॉलेज में जलवायु परिवर्तन और जल सुरक्षा पर्यावरणीय और स्वस्थ चिंताएं विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कांफ्रेंस का उद्घाटन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि एचबीटीआई के कुलपति शमशेर सिंह ने दीप प्रचलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ब्रह्मानंद कॉलेज में आयोजित नेशनल कांफ्रेंस जलवायु परिवर्तन एवं जल सुरक्षा पर्यावरणीय और स्वास्थ्य जैसी समस्या देश में बढ़ती जा रही है जिसको लेकर आज एक कांफ्रेंस आयोजित हुई जिसमें देशभर से आए हुए कुल 500 से अधिक शोधार्थियों अतिथियों और वक्ताओं ने अपने-अपने मत रखें। कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर विवेक द्विवेदी ने बताया कि संपूर्ण विश्व घनघोर रूप से वैश्विक तापमान की वृद्धि की चुनौती से दो-चार हो रहा है और जलवायु का प्रभाव मानव जीवन में बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं।प्रोफेसर विवेक त्रिवेदी ने लोगों से अपील की है कि लोग अपने आसपास अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाए और जल की सुरक्षा हेतु हर संभव प्रयास करें।जिससे वैश्विक तापमान में कमी आए और सुरक्षित पानी में वृद्धि हो सके।
बाइट विवेक द्रिवेदी प्राचार्य ब्रह्मानंद डिग्री कॉलेज
