मतदाता सूची में संवर्धन, पुनरीक्षण अभियान हेतु, *गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र का कंट्रोल रूम नंबर-8707631067* के साथ विधायक सुरेंद्र मैथानी जी ने आज प्रारंभ किया । जिसका इंचार्ज,कार्यालय में,कार्यालय प्रभारी विपिन दुबे और सहयोगी के रूप में शुभम यादव को बनाया गया।

विधायक जी ने उक्त अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि,शायद आपका और आपके परिवार का नाम,आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव की मतदाता सूची में नहीं है।वोट कैसे डालेंगे-? अतः मतदाता बनने के सुअवसर का लाभ उठाएं और मतदाता(वोटर)बने।क्योंकि,अवसर निकल जाने के बाद हमें,पछताना पड़ता है,और फिर,कोई विकल्प नहीं रह जाता है। उक्त अभियान के पूरे कालखंड हेतु *09 दिसंबर 2023 तक के अभियान हेतु,09 दिसंबर तक के लिए,नित्य गोविंद नगर विधानसभा का कंट्रोल रूम 10AM. से 05 PM. तक कार्यरत रहेगा* आप मतदाता सूची को ऑनलाइन भी देख सकते हैं और नित्य(रोज)मतदाता बनने के साथ ही,*विशेष अभियान दिवस की ,06 विशेष तिथियां भी निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित की गई हैं,उसी दिन BLO और संबंधित पीठासीन अधिकारी आदि,सब लोग,पोलिंग स्टेशन पर प्रातः 10AM.से 05PM.तक मतदाता सूची और आवेदन फार्म आदि के साथ बैठेंगे,मिलेंगे।इसी माह नवंबर में 04,05,25 और 26 तारीख को,और *दिसंबर में 02 और 03 तारीख को*,सभी मतदान केन्द्रों पर कैंप भी लगेंगे। जिसमें पीठासीन अधिकारियों के साथ, सभी बीएलओ संबंधित सभी फार्मो को लेकर के और मतदाता सूची लेकर उपलब्ध रहेंगे।जिसमें BLO के माध्यम से फार्म 06 भर कर देना होगा।और 05 जनवरी 2024 को,मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा।

विधायक जी ने नव मतदाताओं को पहली बार वोटर बनाने की दिशा में प्रेरित करते हुए कहा कि,01 जनवरी 2024 को,18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले नौजवान,हमारे भाई-बहन,पहली बार,नव मतदाता बन सकेंगे।उसके लिए अभी से ही,06 नंबर फॉर्म भरें।तथा 24 वर्ष की आयु के ऊपर के मतदाता,अपने निवास(पता)परिवर्तन हेतु,फार्म 08 को भरें।ऑनलाइन,घर बैठे मतदाता सूची में नाम देखें—

www.ceout-tarpradesh.nic.in

&

http//electoralsearch.in

ऑनलाइन मतदाता सूची में नाम बढ़ाने के लिए फार्म भरें—

http//vot-ers.eci.gov.in

विधायक जी ने कहा कि मतदाता सूची और BLO की एवं संबंधित निर्वाचन अधिकारियों की सूची,हमारे कार्यालय में भी उपलब्ध मिलेगी।

विधायक जी ने उक्त अवसर पर विशेष रूप से बल देते हुए कहा कि,आपने विगत नगर निगम एवं पिछले लोकसभा-विधानसभा चुनाव में वोट डाला होगा।तब भी यह आवश्यक नहीं है कि,इस वोटर लिस्ट में आपका नाम हो।कृपया चेक कर लीजिये। और हमारे कंट्रोल रूम से,किसी भी प्रकार की समस्या का निदान कर ले,हम आपकी सेवा के लिए तत्पर हैं।

– विपिन दुबे विधानसभा कार्यालय प्रभारी

03.11.2023

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *