कानपुर
बीते दिनों कानपुर शहर के जीटी रोड नेशनल हाईवे और फूलबाग से वीआईपी रोड की तरफ ई रिक्शा चालकों का प्रवेश वर्जित किया गया था।जिसमें यातायात डीसीपी सलमान ताज पाटील ने 30 और 31 तारीख को ट्रायल चला कर ई रिक्शा चालकों को समय दिया था और 1 नवंबर से प्रतिबंधित जगह पर ई रिक्शा ले जाना वर्जित किया था लेकिन यातायात डीसीपी के आदेशों की अवहेलना साफ-साफ दिखाई दे रही है।शहर में प्रतिबंधित इलाकों जैसे जीटी रोड और फूल बाग से सिविल लाइन की ओर काफी मात्रा में यातायात के नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए ई रिक्शा चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं अब देखना यह होगा कि यातायात पखवाड़ा में नियमों का पालन कराया जाएगा या केवल कागजों पर ही तक सीमित रहेगा।
