मेट्रो द्वारा जूही हमीरपुर रोड पर सीवर लाइन क्षतिग्रस्त किए जाने को लेकर पार्षद द्वारा लगातार जलकल व मेट्रो से शिकायत के बाद भी समस्या निराकरण नहीं हो पा रहा था और क्षेत्र में लगभग 2 लाख की आबादी प्रभावित हो रही है मेट्रो कॉरपोरेशन की कार्य करने वाली कंपनी जेएमसी द्वारा हमीरपुर रोड पर जो मेट्रो का कार्य किया जा रहा है इस पर मेट्रो के लिए बनाए गए पिलर और ठीक मेट्रो लाइन के नीचे गहरी सीवर लाइन चल रही थी जिसको मेट्रो कॉरपोरेशन द्वारा जगह बंद कर दिया गया है जिससे कि सीवर अवरुद्ध हो चला है इस समस्या को लेकर पिछले एक साल से पूर्व पार्षद सुनील कनौजिया द्वारा लगातार पत्राचार किया जा रहा था और एक नवंबर को सीवर सड़कों पर बहने के कारण वर्तमान पार्षद शालू सुनील कनौजिया के विरोध प्रदर्शन के चलते जलकल विभाग के महाप्रबंधक, सचिव ,अधिशासी अभियंता ,सहायक अभियंता व अवर अभियंता मौके पर आए जिस पर शालू सुनील कनौजिया ने अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया जिस पर कल मेट्रो कॉरपोरेशन के उच्च अधिकारियों और जलकल के उच्च अधिकारियों के साथ पार्षद शालू सुनील कनौजिया और पूर्व पार्षद सुनील कनौजिया द्वारा मेट्रो के सक्षम अधिकारियों और जलकल के अधिकारियों को सीवर लाइन क्षतिग्रस्त होने की बात कही किंतु मैट्रो के अधिकारियों द्वारा लगातार फर्म का बचाव किया जा रहा था जिससे नाराज पार्षद ने मेट्रो और कारपोरेशन के साथ संयुक्त निरीक्षण का जोर डाला और आज जब मेट्रो कॉरपोरेशन और जलकल का संयुक्त निरीक्षण पार्षद के साथ किया गया तो पाया गया कि जेएमसी कंपनी ने तमाम जगह सीवर चैंबर बंद कर दिए हैं तथा कई एक जगह डिवाइडर के बीच में भी चैंबर दबा दिए हैं जिसकी वजह से गलियों के आंतरिक कनेक्शन का कार्य मेन ट्रंक सीवर लाइन के व्यवस्थित न होने के कारण अधूरा है ,पार्षद शालू सुनील कनौजिया ने कहा कि जब बांड में जन उपयोगी सुविधाओं को स्थानांतरित कर उसके बाद ही किसी भी लाइन को क्षतिग्रस्त किया जाना शामिल है तब मेंन सीवर लाइन को क्यों नहीं स्थानांतरित किया गया। निरीक्षण में जोन 3 के अधिशासी अभियंता आरके यादव व मेट्रो के अधिशासी अभियंता आदर्श कुमार सिंह से कहा गया कि जब तक सीवर समस्या का निदान नहीं किया जाता तब तक अन्य किसी कार्य में और अधिक सीवर लाइन क्षतिग्रस्त नहीं की जा सकती मेट्रो द्वारा लगभग 2 किलोमीटर मुख्य सीवर लाइन का संचालन अवरुद्ध कर दिया गया है जिसको शिफ्ट किया जाना अत्यंत ही आवश्यक है । पार्षद शालू सुनील कनौजिया ने कहा कि यदि मेट्रो और जलकल के अधिकारियों ने जन समस्याओं का शीघ्र निस्तारण न किया तो हाई कोर्ट में रिट दायर कर कार्रवाई की मांग करेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *