कानपुर
कानपुर में कपड़ा व्यवसाय मनीष कनोडिया के 17 वर्षीय बेटे कुशाग्र कनोडिया की टीचर और उनके दोस्तों द्वारा अपहरण के बाद हत्या किए जाने के मामले में कानपुर कपड़ा व्यापार मंडल के व्यापारियों ने बादशाही नाका थाना अंतर्गत हालसी रोड पर तीनो आरोपियों का प्रतीकात्मक पुतला बनाकर फांसी की सजा दी है और प्रशासन से मांग की है कि आरोपी टीचर और दोनों सहयोगियों को सख्त सशक्त सजा दी जाए। इस घटना से शहर में सभी अभिभावक डर के माहौल में जीने को मजबूर हैं।जिसको लेकर आज सभी व्यापारिक संगठन ने आरोपी तीनों अभियुक्तों का प्रतीकात्मक पुतला बनाकर सूली पर चढ़ा दिया है और उनका कहना है कि इससे व्यापारी समाज में बढ़ रहे रोष को कम किया जा सकेगा।
बाइट-अनुज गुप्ता (पार्षद)
बाइट-अमित गुलाटी (व्यापारी नेता)
