कानपुर देहात

 

रनिया थाना क्षेत्र के उमरन ढाबा में पैसे के लेनदेन को लेकर चली गोली गोली लगने से योगेश नामक व्यक्ति की हुई मौत।

 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के आधार पर 5 नवंबर 2023 को थाना रनिया क्षेत्र के उमरन ढाबा में योगेश नामक व्यक्ति अपने चार सदस्यों के साथ खाना खाने आया था।

खाना खाने के उपरांत पैसे देने को लेकर आपस में हुई कुछ कहा सुनी इस दौरान उमरन ढाबा में ही रहने वाले पुष्पेंद्र नामक व्यक्ति ने योगेश पर गोली चला दी।गोली लगने से योगेश नामक व्यक्ति गंभीर रूप से हुआ घायल जिसे उपचार के लिए भेजा गया जिला अस्पताल जिला अस्पताल मे उसकी हालत में सुधार न होने पर उसे उपचार के लिए भेजा गया हैलट अस्पताल कानपुर जहां पर चिकित्सकों ने योगेश का परीक्षण करने के बाद उसे मृत कर दिया घोषित।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात बीबी जीटीएस मूर्ति, अपर पुलिस अधीक्षक राजेश पांडेय, क्षेत्राधिकारी अकबरपुर अरुण कुमार सिंह थाना इंचार्ज रनिया महेंद्र पटेल भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे मौके पर गोली चलाने वाले पुष्पेंद्र को पुलिस ने मायाशास्त्र तथा दो जिंदा कारतूसों सहित कर लिया गिरफ्तार अन्य विधिक कार्यवाही शुरू की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *