एक्सिस कालेज में लेट फीस के नाम पर 5–5 हजार महीना का ब्याज

कानपुर 5 नवम्बर , शहर के टेक्निकल शिक्षा संस्थानों में अभिभावकों से जबरदस्त लूट का सिलसिला चल रहा है।

टेक्निकल शिक्षा ले के नौकरी करना अब हर किसी की के बस की बात नहीं रह गयी हैं। क्योंकि पढ़ाई के नाम पर फीस इतनी ज्यादा है कि ज्यादातर अभिभावक अंदर से टूट जाता है।

जानकारी के अनुसार कानपुर के रूमा स्थित एक्सिस कालेज हैं। जिसमें हर तरह के टेक्निकल कोर्स कराये जाते हैं।

यहाँ कोई भी फैकल्टी के छात्रों से प्रथम वर्ष तो एक एक महिना बीच में छोड़ के जो तय हैं वो फीस ले ली जाती है।

ब्याज का खेला तो द्वितीय वर्ष से शुरु होता है। यहां इनके अभिभावकों को लिखित में बता दिया जाता हैं कि सत्र स्टार्ट होते ही पहले महीने तय फीस का 60% रुपये जमा करने होंगे । और बाकी की शेष रकम उसके तीन माह बाद जमा करना पडेगा ।अब खेल को समझीयें कि कितने शातिराना ढंग से लूट चालू है। इतना तो कोई ज़ालिम साहूकार भी ब्याज नहीं लगाता है। जो गरीबों का खून चूसता है।

ये ब्याज लेट फीस के नाम पर 5 – 5 हजार रुपये हर माह के हिसाब से लिए जा रहे हैं।

वही कालेज के जिम्मेदार लोगों का कहना है कि आप एक बार कोर्ट और पुलिस के पास जाऎगॆ। तो वो आपकी परेशानी में दया कर सकते हैं। लेकिन कालेज के रूल तो फालो करने ही पड़ेंगे।

ये नाजायज उगाही आज से नहीं वर्षों से बद्दस्तूर जारी है।

लेकिन बड़ी तकलीफ की बात ये हैं कि जो ये उच्च शिक्षण संस्थानों के मांनिटरिग ( जिम्मेदार ) विभाग है । वो भी कान में तेल डाले सो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *