कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर सुनील पांडेय ने एक बार फिर से बड़ी भविष्यवाणी की है। जिसके चलते उन्होंने बताया कि मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि आने वाली सात नवंबर की रात से पश्चिमी विक्षोभ का पश्चिमी हिमालय के करीब पहुंचने की संभावना दिख रही हैं। अगले तीन दिनों के दौरान पश्चिमी उत्तर दिशा और निकटपूर्वी पूर्व मध्य अरब सागर की तरफ बढ़ने की संभावना दिखाई दे रही है। इसके प्रभाव से आठ नवंबर के आस-पास पूर्वी मध्य अरब सागर के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र विकसित होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक सुनील पांडेय ने बताया कि एक टफ रेखा उत्तरी आंतरिक कर्नाटक से दक्षिणी तमिलनाडु पर चक्रवाती परिसंचरण तक फैली हुई है. जिसका असर अगले तीन दिनों में दिखाई देने लगेगा। जिसके चलते सर्द चलना शुरू हो जाएगा। साथ ही यह भी कि ठंड में भी इजाफा होगा। जिसके चलते ग्रामीण क्षेत्रों की रात वर्तमान समय से उस वक्त अधिक सर्द होगी और शहर में गुजरने वाली रात में ठंड का बड़ा एहसास किया जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *