कानपुर
दिवंगत कुशाग्र के शोक संतृप्त परिवार को सांत्वना देने आज सेठ आनंद राम जयपुरिया स्कूल कैंट की प्रिंसिपल श्रीमती शिखा बनर्जी उनके घर पहुंची और दिवंगत कुशाग्र के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी और उसकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने इस घटना पर बेहद दुख जताते हुए कड़े शब्दों में निंदा की और शासन प्रशासन से मांग की हैं कि इस घटना के जो भी दोषी हैं उनको कड़ी से कड़ी सजा मिले। जिससे कि इस पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। उन्होंने स्कूल प्रांगण में कुशाग्र की आत्मा की शांति के लिए जल्द ही प्रार्थना सभा भी आयोजित करने की बात कही
