कानपुर ब्रेकिंग
केस्को कर्मचारी केस्को को लगा रहे हैं लाखों का चुना
केस्को कर्मचारी केस्को विभाग से रिटायर होने के बावजूद घरों मे
बिना मीटर वाली बिजली का आनंद ले रहे हैं
केस्को का स्टाफ फिक्स चार्ज पर सस्ती बिजली जला रहें है घरों में उपकरणों की संख्या का निर्धारण भी नहीं है।
कर्मचारीयों से अधिकारी स्तर तक सिर्फ 424 से 1800 रुपए तक भुगतान किया जाता है।केस्को का हाल केस्को आपको बिजली बाजार मूल्य (एमआरपी) पर देती है।जबकि अपने स्टाफ को थोक भाव में आप एक- एक यूनिट की कीमत अदा करते हैं और केस्को स्टॉप के घरों में चंद पैसे लेकर बेहिसाब बिजली खर्च करते हैं केस्को अधिकारी व कर्मचारी वर्षों से बिना मीटर बिजली का प्रयोग कर रहे हैं 424 से 1800 रुपए फिक्स चार्ज के अतिरिक्त उनको कुछ नहीं देना पड़ता है।एक आवास पर कितने बिजलीके उपकरण तथा कितना लोड हो निर्धारण नहीं है।
केस्को आम उपभोक्ताओं को बिजली के कम प्रयोग और बचत करने की नसीहत देता है निर्धारित लोड से अधिक बिजली प्रयोग करने पर जुर्माना भी वसूलता है राजस्व को लेकर लक्ष्य भी निर्धारित किया जाता है दूसरी तरफ केस्को के अधिकारी व कर्मचारी स्वयं कितनी बिजली खर्च कर रहे हैं इसका कोई हिसाब -किताब नहीं है कर्मचारियों से लेकर अधिकारी तक के आवास पर बिजली मीटर या रिटायरमेंट होने के बाद न
लगना कितनी भी बिजली खर्च कर लो कोई रीडिंग नहीं होती है
सबसे ज्यादा लोड कर्मचारी व अधिकारियों के आवास पर होता है जैसे की जितने भी एसी, पंखे, कूलर, फ्रिज हीटर माइक्रोवेव सहित अन्य उपकरणों का जमकर प्रयोग होता है और बिजली का दुरुपयोग भी आवास पर दिन- रात एसी चलता रहे कोई फर्क नहीं पड़ता।
