गुमटी में सोमवार को धंसे अंग्रेजों के जमाने के डॉट नाले का निर्माण कार्य फिलहाल 14 नवंबर तक नहीं होगा। नगर निगम ने दीपावली के त्योहार और बाजार में लगने वाली भीड़ को देखते हुये निर्माण कार्य करने पर अभी रोक लगा दी है। इसके साथ ही विभाग ने गड्ढे के चारों ओर बैरीकेडिंग लगाकर मार्ग डॉयवर्ट कर दिया है। अधिशाषी अभियंता नानक चंद्र ने बताया कि 15 के बाद काम शुरू कराया जायेगा।गुमटी संतनगर चौराहा से गुमटी नंबर पांच, कौशलपुरी, 80 फीट रोड, ब्रह्म नगर चौराहा और ईदगाह होते हुये सीसामऊ नाले तक जाने वाला डॉट नाला सोमवार को गुमटी केसा सबस्टेशन के पास धंस गया था। सौ साल पुराने डॉट नाले के धंसने की सूचना पर सोमवार को नगर निगम अभियंत्रण विभाग गया था, जिसके बाद बैरीकेडिंग की गई। हादसे की आशंका को देखते हुये संत नगर से गुमटी क्रासिंग जीटी रोड की ओर से जाने वाला रास्ता बंद कर दिया गया। जिससे जाम की स्थिति बन गई। अधिशाषी अभियंता नानक चंद्र ने बताया कि 12 तारीख को दीपावली है, इससे पहले बड़ी संख्या में लोग बाजार खरीदारी करने आ रहे हैं। यदि नाले का निर्माण कार्य किया गया तो यहां निर्माण सामग्री डालनी पड़ेगी जिससे समस्या और बढ़ेगी। इसके चलते 14 नवंबर तक काम नहीं किया जायेगा। इसके बाद धंसे नाले को ठीक कर दिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *