कानपुर

 

घर मे अकेला पाकर दिव्यांग किशोरी के साथ दुष्कर्म, मामला दर्ज

 

महाराजपुर एक गांव में पड़ोसी युवक ने घर मे अकेला पाकर दिव्यांग किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता ने आरोपित के खिलाफ महाराजपुर थाने में मामला दर्ज कराया है। वही घटना की जानकारी पाकर मौके पर डीसीपी पूर्वी भी पहुंचे।

महाराजपुर के एक गांव निवासी किसान की 15 वर्षीय बेटी पैरों से दिव्यांग है। उनके पड़ोस में 21 वर्षीय शिवम पासवान रहता है। परिजनों के अनुसार वे सभी खेत पर थे। घर मे बेटी अकेली थी। तभी आरोपित शिवम घर आया और बेटी के साथ उसने दुष्कर्म किया। घटना के बाद जब परिजन घर पहुंचे तो पीड़िता ने आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजनों ने महाराजपुर थाने में शिकायत की। वही घटना की जानकारी पाकर डीसीपी पूर्वी तेज स्वरूप सिंह भी मौके पर पहुंचे और परिजनों से बातचीत की। थाना प्रभारी अभिषेक शुक्ला ने बताया कि आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *