कानपुर: आगामी दिवाली के त्यौहार से पहले आई सी आई सी आई बैंक ने अपने सम्मानित ग्राहकों के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया. बैंक की रामबाग साख में हुए सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शहर के वरिष्ठ समाजसेवी मुरारी लाल अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया.

इस दौरान बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों ने पुष्प गुच्छ देकर उनका सम्मान किया.

उन्होंने कहा की आई सी आई सी आई बैंक हमेशा से अपने ग्राहकों को अच्छी और बेहतर सेवा देता आया है. ग्राहकों के प्रति बैंक ने अपनी जिम्मेदारी पूरी तरह निभा रही है. उन्होंने बैंक के अधिकारियों को अपनी शुभकामना देते हुए कहा की वो ऐसे ही अपने ग्राहकों की सेवा करते हुए नित नई ऊंचाइयों को छूते रहें…।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *