कानपुर: नोटों से किया महालक्ष्मी का श्रृंगार, अद्भुत है इसका नजारा
कानपुर के सुप्रसिद्ध मंदिर में मां महालक्ष्मी अपने भक्तों के चेहरे में मुस्कान और आंखों में चमक ला रही है,,, जी हां यह कोई अद्भुत चमत्कार से कम नही है,,, और न ही देश के किसी कोने में ऐसा नजारा देखने को मिलेगा,,, क्योंकि धन की देवी मां वैभव लक्ष्मी के मंदिर को नोटों से सजाया गया है,,, जिसमे 17 लाख 50 हजार रुपये मंदिर के चप्पे चप्पे पर लगाए गए हैं,,, जिसमें दस रुपये से लेकर दो हजार तक के नोट शामिल हैं,,, अब आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा क्यों किया गया,,,
तो आपको बताते है कि हिंदुत्व के सबसे बड़े त्योहार दीपावली पर घरों में लक्ष्मी गणेश को विराजमान किया जाएगा,,,और पूजा अर्चना के दौरान रोशनी की जाएगी,,, इसीलिए धन की वर्षा करने वाली महादेवी मां वैभव लक्ष्मी के प्रांगण को नोटो से सजाकर एक आकर्षण का केंद्र बनाया जा रहा है,,,
मंदिर के इतिहास की बात करें तो कानपुर का यह मंदिर आनंदेश्वर धाम में स्थापित है,,, और मान्यता है कि सैकड़ो साल से इस मंदिर में भगवान शंकर और राधा कृष्ण की पूजा अर्चना की जाती रही है,,,विगत 12 वर्षो से नोटों से मंदिर का श्रृंगार किया जाता है,,,उन्होंने बताया की भक्त माता को जो भेंट चढ़ाते है,,,उसी से माता रानी का श्रृंगार किया जाता है,,,|
बाईट – जितेन्द्र मोहन बाजपेई, पुजारी महालक्ष्मी मंदिर
