कानपुर
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के महिलाओं पर दिए गए बयान के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने जलाया पुतला।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा बिहार विधानसभा के भीतर महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक बयान का मामला अब शांत होने का नाम नहीं ले रहा है जगह-जगह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ प्रदर्शनों का दौर जारी है इसी कड़ी में आज कानपुर के ट्रांसपोर्ट नगर में बड़ी संख्या में भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर महिलाओं के अपमान से जोड़ते हुए नीतीश कुमार का पुतला जलाकर जमकर प्रदर्शन किया इस दौरान प्रदर्शन में शहर की किदवई नगर विधानसभा के विधायक महेश त्रिवेदी भी मौजूद रहे। प्रदर्शन कर रहे भाजपा किसान मोर्चा जिला संयोजक विजेंद्र मक्कड़ का कहना है नीतीश कुमार ने देश भर की आधी आबादी कही जाने वाली महिलाओं का अपमान किया है। इस अपमान को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नीतीश कुमार को अपने इस शर्मनाक बयान पर अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। यदि नीतीश कुमार इस्तीफा नही देते है तो देश भर में भाजपा उनके खिलाफ प्रदर्शन करेगी।
बाइट:_ विजेंद्र मक्कड़(प्रदर्शनकारी/ भाजपा किसान मोर्चा जिला संयोजक)
बाइट : महेश त्रिवेदी ( विधायक )
