कानपुर…

धनतेरस त्योहार एवं सुरक्षा-शांति व्यवस्था के दृष्टिगत श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय श्री आर.के. स्वर्णकार द्वारा थाना नजीराबाद व फजलगंज में पड़ने वाले सर्राफा बाजार व अन्य भीड़-भाड़ वाले आदि स्थानों पर सम्भ्रांत व्यक्तियों, दुकानदारों एवं आम जनमानस से वार्ता करते हुए पैदल गश्त किया गया। गश्त के दौरान एसीपी स्वरूपनगर श्री शिखर, थाना प्रभारी नजीराबाद व फजलगंज मय पुलिस बल मौजूद रहे। त्योहारों के दौरान यातायात प्रभावित न हो तथा अन्य सावधानियां बरतने के लिए पुलिस आयुक्त महोदय ने सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *