कानपुर

 

थाना नजीराबाद इलाके में स्थित आर्यनगर में उस समय हड़कंप मच गया जब कैलाश भवन के नीचे स्थित मोमोज लव इन बाइट नाम से चाइनीज फूड में शार्ट सर्किट से आग लग गई।देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।इलाकाई लोगो ने आग की सूचना दमकल कर्मियों की दी।मौके पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ियों ने कड़ी मशकत से आग पर काबू पाया।जानकारी के मुताबिक प्रमोद सक्सेना के भवन कैलाश भवन के नीचे चाइनीज फूड सहित आधा दर्जन दुकाने स्थित हैं। लोगो की माने तो चाइनीज फूड में सिलेंडर लीकेज होने के बाद हुये अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई।जिसको बुझाने में आधा दर्जन से अधिक गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। वही भीषण आग लगने से लाखो के नुकसान का अनुमान बताया जा रहा है।आग से भवन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

 

बाइट-प्रमोद कुमार (डीसीपी सेंट्रल)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *