फावड़े से पत्नी की हत्या-भोगनीपुर पुखरायां

Wed, 11 Aug 2021
भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के उमरिया गांव में पति ने पत्नी की मंगलवार की रात फावड़े से काटकर हत्या कर दी। इसके बाद वह खुद ही कोतवाली पहुंच गया और जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची है।
भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के अस्तिया उमरिया गांव के रामू ने कोतवाली पहुंच कर बताया कि उसने पत्नी उमा (22) की फावड़ा से गला काटकर हत्या कर दी है। बताया कि वह गांव से बाहर खेत में झोपड़ी बनाकर रहता है। उसकी पत्नी मायके गई हुई थी। दो दिन पूर्व मायके से आई है। आज उसकी हत्या कर दी। जिसपर कोतवाली में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सीओ प्रभात कुमार और कोतवाल वैजनाथ सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पड़ताल शुरू की है। सूचना पर पहुंचे पिता बरौर थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव के अनिल ने बताया कि पांच अगस्त को घर में छठी का कार्यक्रम था। सात अगस्त को वह ससुराल गई थी। आज रात में ही दामाद ने हत्या कर दी है। शव को परिजन पुलिस को उठाने नहीं दे रहे हैं। जबकि कोतवाल का कहना है कि वह कार्रवाई कर रहे हैं। सीओ ने परिजनों को बताया कि आरोपी कोतवाली में है। फॉरेंसिक टीम बुलाई गई है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *