कानपुर नगर। भीतरगांव विकासखंड के भेलसा गांव में खंबे में चढ़कर कार्य कर रहा प्राइवेट सविंदा लाइन मैन करंट की चपेट में आ कर नीचे गिर गया। करंट की चपेट में आने से संविदा लाइनमैन गंभीर रूप से घायल हो गया।स्थानीय लोगों द्वारा सूचना पुलिस एवं एंबुलेंस को दी गई। मौके पर पहुंची एंबुलेंस की सहायता से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भीतरगांव भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए संविदा कर्मी को जिला अस्पताल कानपुर रेफर किया है।जानकारी के अनुसार भीतरगांव निवासी भोला साहू पुत्र लखन साहू पसेमा फीडर में संविदा विद्युत कर्मी है। सोमवार को वह भेलसा गांव में 11हजार की लाइन में फाल्ट सही कर रहा था। अचानक करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया और नीचे आ गिरा।स्थानीय लोगों ने घटना होते देखी तो सूचना पुलिस एवं 108 एंबुलेंस को दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस की सहायता से भोले को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भीतरगांव लाया गया। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल कानपुर रेफर किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *