14 नवम्बर, 2023, कानपुर। भारत सेवक समाज के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के जन्मदिवस के उपलक्ष पर भारत सेवक समाज, कानपुर द्वारा सरसैयाघाट स्थित नेहरू प्रतिमा स्थल पर सर्वप्रथम माल्यार्पण करके चिंतन गोष्ठी आयोजित की गई। महामंत्री शरद प्रकाश अग्रवाल ने सभी का स्वागत करते हुए बताया कि गत 12 अगस्त 1952 को भारत सेवक समाज की स्थापना जिन पावन उद्देश्यों को लेकर किया गया था उसके लिये संस्था के सभी पदाधिकारी वर्ग, जाति, धर्म एवं राजनैतिक भेदभाव से ऊपर उठकर देश के समाज के खासकर गरीबों के उत्थान के लिए जो योजनाएं चलाई जा रही हैं उनका प्रचार प्रसार कर रही है। विशिष्ट अथिति सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि पं0 नेहरू ने सरकार की योजनाओं में सरकारी सेवकों के विचारों एवं ऊर्जा के उपयोग हेतु न केवल संस्था की स्थापना की वरन उस समय उपलब्ध संसाधनों में भारत मे कई विकास योजनाओं को लागू करके विकास की जमीन तैयार की जिस पर चलकर आज विकसित भारत के रूप में विश्व में अपनी पहचान बना रहा है। अतः सभी महापुरुषों के साथ नेहरू जी को भी याद रखना चाहिए। इस गोष्ठी की अध्यक्षता अतहर नईम, विशिष्ट अथिति छोटे भाई नरोन्हा, आयकर अधिकारी एवं महामंत्री-शरद प्रकाश अग्रवाल, पार्षद अभिषेक गुप्ता, समाजसेवी व्यापारी नेता शैल शुक्ला, स्वागताध्यक्ष योगेश ठाकुर, स्वागतमंत्री एस0के0 सिंह, अशोक तिवारी, अरविन्द दीक्षित, राजू खंडूजा, राजेन्द्र श्रीवास्तव सहित काफी संख्या में संस्था के पदाधिकारी एवं सदस्यगण मौजूद रहे।

भवदीय

शरद प्रकाश अग्रवाल

महामंत्री

मो-9415407575

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *