भैयादूज पर अतिरिक्त रोडवेज बसों की सेवा, इन रूटों पर लगाई गईं 625 बसें

भाईदूज पर्व को देखते हुए परिवहन निगम ने रुट चार्ज तैयार किया है। जिससे बहनों को किसी प्रकार की सफर में कोई असुविधा न हो। सुरक्षित सफर करें। इसलिए देहात मार्गों को जोड़ते हुए लोकल रूटों पर चारों डिपो की 110 बसों का संचालन होगा। दिल्ली, आगरा, टकनपुर, हल्द्वानी और कानपुर रूट पर कुल 625 बसों का संचालन किया जा रहा है। अब मंगलवार से ही बसों में बहनों की भीड़ बढ़ जाएगी। बुधवार को अधिक भीड़ होगी। ऐसे में यात्रियों को कोई असुविधा न हो इसका पूरा ध्यान दिया जाएगा।परिवहन निगम ने पर धनतेरस से लेकर भाईदूज तक बसों के संचालन का प्लान तैयार किया था। दिवाली पर्व तो निपट गया। अब मंगलवार से शुक्रवार तक भाईदूज को लेकर अधिक भीड़भाड़ होगी। बहनों को हर रुट पर बस की सुविधा दी जा सके, इसके लिए लोकल रुटों पर 110 बसें लगी हैं, जबकि कानपुर, हल्द्वानी, टनकपुर और फर्रखाबाद रुट पर 170 बसों को लगाया गया है। दिल्ली रुट पर अधिक भीड़ होती है, इसलिए कौशांबी और आनंदविहार को 345 बसें लगी हैं। लोकल बसों में बरेली से भमोरा, आंवला, अलीगढ़, बिसौली, चंदौसी, मुरादाबाद दिल्ली को चलेंगी। इस रुट पर गांव होंगे,उनको भी बसों की सुविधा होगा। इसी तरह से बरेली से बहेडी, शीशगढ़, रामपुर होकर भी दिल्ली को बसें चलेंगी। बरेली से भुता बीसलपुर, निगोही, शाहजहांपुर और पुवायां को बसों की सुविधा होगी। फतेहगंज पूर्वी से जैतीपुर को बसें भी चलेंगी। इन रूटों पर जितने भी गांव होंगे, वहां पर बस का हार्न बजाया जाएगा, जिससे यात्रियों को बस का लाभ मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *