महाराजपुर…!

 

महाराजपुर थाना क्षेत्र के पुरवामीर छिवली नदी के पास देर रात्रि दर्दनाक हादसा…!

 

इको कार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, कार में सवार चालक तथा एक अन्य मामूली रूप से हुए घायल….!

 

सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा घायलों को बाहर निकाला गया तथा परिजनों को सूचना दी गई…!

 

भाई के एक्सीडेंट की सूचना मिलने पर ससुराल गया युवक फतेहपुर की ओर से घटनास्थल पहुंचा, शॉर्टकट निकलने के चक्कर में छिवली नदी के बीचो बीच पुल से दूसरी तरफ निकलने के लिए छलांग लगा दी, जिससे वह नदी के बीचो बीच जमीन में जा गिरा और मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई…!

 

इस तरह की घटना से हर कोई स्तब्ध है,पुलिस द्वारा घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया तो वही मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया….!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *