कानपुर

 

सड़क हादसे में आधा दर्जन घायल: घाटमपुर में बाइको की आमने सामने हुई भिडंत

 

एंकर – कानपुर के घाटमपुर में फर्राटा भर रहे वाहन का कहर फिर से देखने को मिला,जहां दो बाइको की आमने सामने भिडंत में दोनो बाइक सवार आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों और पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को घाटमपुर सीएचसी पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर घायलों को कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। जहां घायलों का उपचार जारी है।

 

वी ओ – जानकारी के मुताबिक घाटमपुर थाना क्षेत्र के स्योढारी गांव के रहने वाले अरुण प्रजापति का बेटा सत्यम प्रजापति बाइक लेकर जहानाबाद से घाटमपुर की ओर आ रहा था। तभी वह जैसे ही घाटमपुर थाना क्षेत्र के परास गांव के पास पहुंचा ही था कि सामने से आ रहे बाइक सवार शीतलपुर गांव के रहने वाले नरेंद्र की बाइक से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जहां हादसे में मासूम समेत लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए।वही राहगीरों ने पुलिस को फोनकर घटना की सूचना दी। जानकारी मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेस की मदद से घाटमपुर सीएचसी पहुंचाया। जहां से डॉक्टरों ने घायलों का प्राथमिक उपचार कर कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया है। जहां घायलों का उपचार जारी है। मामले में घाटमपुर थानाध्यक्ष विक्रम सिंह ने बताया कि घटना की जनकारी मिली थी, घायलों को अस्पताल पहुंचाया है। तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *