टैक्स चोरी के मामले में फंसे पान मसाला के बड़े कारोबारी व एसएनके(SNK) पान मसाला के मालिक नवीन कुरेले व निदेशक अविनाश मोदी को आखिरकार अरेस्ट कर लिया गया। DGGI (आसूचना महानिदेशालय मेरठ) की टीम ने उनको अरेस्ट किए जाने की पुष्टि की। यह मामला करीब 50 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी से जुड़ा बताया जा रहा है। अरेस्ट किए जाने के बाद जब मंगलवार शाम सीजेएम कोर्ट में पेश कर रिमांड पर मेरठ ले जाया जा रहा था, तभी अचानक नवीन कुरेले की तबियत बिगड़ने लगी। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। इस मामले में कई और लोगों की गिरफ्तारी की भी सूचना है। गिरफ्तारी जीएसटी एक्ट की धारा 132 (1) ए के तहत की गई है। जीएसटी लागू होने के बाद किसी बड़े कारोबारी की शहर में पहली गिरफ्तारी है।
आपको बता दें कि कुरैले ग्रुप में 400 करोड़ की टैक्स में हेराफेरी सामने आ चुकी है। कानपुर समेत प्रदेश के 15 शहरों में डीजी जीएसटीआई की टीम ने छापे मारे थे। ये अभियान पिछले दिनों दिल्ली की कंपनी फ्लैक्स में हुई छापेमारी के बाद चलाया गया। एसएनके के मालिक नवीन कुरेले के स्वरूपनगर स्थित आवास, पनकी स्थित फैक्टरी, अविनाश मोदी के काकादेव स्थित आवास में चैबीस घंटे से पूछताछ जारी थी। बिना बिल के बिक्री के प्रमाण मिलने के बाद मंगलवार देर रात उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
एसएनके के मालिक नवीन कुरेले के स्वरूपनगर स्थित आवास, पनकी स्थित फैक्टरी, अविनाश मोदी के काकादेव स्थित आवास में 24 घंटे से पूछताछ जारी थी। बिना बिल के बिक्री के प्रमाण मिलने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। रिमांड पर मेरठ ले जाने से पहले उन्हें स्पेशल सीजेएम कोर्ट में पेश करने की तैयारी जांच विंग कर ही रही थी लेकिन स्वास्थ्य खराब होने की वजह से दोनों को उर्सला अस्पताल ले जाया गया। ब्लड प्रेशर ज्यादा होने और सांस लेने में दिक्कत के कारण कार्डियोलॉजी रेफर कर दिया गया। वहां जांच में स्थिति सामान्य होने पर देर रात उर्सला वापस कर दिया गया।
मालूम हो कि दो हफ्ते पहले एससएनके के 31 परिसरों पर आयकर विभाग ने छापेमारी की थी। छापों में 400 करोड़ रुपये की कर चोरी के प्रमाण मिले थे। इनमें से 300 करोड़ रुपये दिल्ली व एनसीआर के रीयल इस्टेट में निवेश किए गए जबकि 100 करोड़ रुपये का निवेश पान मसाले में किया गया था।
इस मामले में शाहरूख खान की पत्नी गौरी का भी नाम सामने आ चुका है। एसएनके पान मसाला बनाने वाले कानपुर के कारोबारी नवीन कुरेले और प्रवीण कुरेले का कनेक्शन फिल्मस्टार शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान की कंपनी से भी मिला है। एसएनके समूह की दिल्ली के कारोबारी की कंपनी एसीई इन्फ्रासिटी डेवलपर के साथ पार्टनरशिप है। आयकर विभाग की चैथे दिन की जांच में सामने आया है कि एसीई इन्फ्रासिटी में गौरी खान की कंपनी तीन साल से एसोसिएट कंपनी के तौर पर काम कर रही है। गौरी की कंपनी इंटीरियर डेकोरेटशन और डिजाइनिंग का काम करती है।
