कानपुर

 

महानगर के थाना चकरी इलाके में स्थित सजारी ट्रीटमेंट प्लांट के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई जब दो अज्ञात युवक मोटरसाइकिल से युवती को छोड़कर फरार हो गए।मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस की सहायता से उपचार के लिए काशीराम अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे है।जानकारी के मुताबिक एसीपी अमरनाथ ने बताया कि सजारी ट्रीटमेंट प्लांट के पास दो युवक मोटरसाइकिल से बेहोश युवति को ले जा रहे थे। तभी सामने से डीएम कानपुर ट्रीटमेंट प्लांट के निरीक्षण के लिए जा रहे थे। अज्ञात दोनों युवकों ने पुलिस की गाड़ी देखते ही युवती को सड़क पर ही छोड़कर भाग गए।बेहोश युवति को देख पुलिसकर्मी और आलाधिकारियों के हाथ पैर फूल गए। आनंन-फानन में युवती को उपचार के लिए काशीराम अस्पताल में भर्ती कराया है वहीं युवती का इलाज कर रही है डॉक्टर ने बताया है कि युवती का इलाज चल रहा है शरीर का बाहरी परीक्षण करने के बाद किसी चोट की आशंका नहीं दिखाई दे रही है हालांकि महिला डॉक्टर युवती का शारीरिक परीक्षण कर रही है। युवती बेहोश हालत में है अभी भी उसको होश नहीं आया है पुलिस ने बताया है। की युवती संभवत गुजैनी इलाके की रहने वाली है अभी 2 दिन पूर्व भी काका देव इलाके में महिला के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला शांत भी नहीं हो पाया था कि चकेरी में दो युवकों द्वारा युवती को बेहोश अवस्था में छोड़कर भागने का मामला पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और महिला सशक्तिकरण पर कई सवाल खड़े कर रहा है।

 

बाईट स्वदेश गुप्ता cms

बाईट acp अमर नाथ चकेरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *