कानपुर।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कानपुर नगर की ओर से पिछले दिनों विधिक दिवस के उपलक्ष्य में नगर की विभिन्न बस्तियों में विधिक शिविर लगाए गए। इसी कड़ी में दबौली में सेवा बस्ती के बीच में शिविर का आयोजन किया गया। इसमें करीब सौ लोगों को तुरंत और निशुल्क न्याय पाने के तरीके बताए गए।
शिविर की अध्यक्षता पराविधिक स्वयंसेवक आशुतोष वाजपेई ने की। संचालन परा विधिक स्वयंसेवक योगेश वाजपेई ने किया। सदस्यों ने क्षेत्रवासियों को जिला विधिक की सेवा के बारे में जानकारी दी। बताया कि जिला विधिक प्राधिकरण किस तरीके से लोगों के बीच कार्य कर रहा है। कैसे गरीब व निर्बल वर्ग के लोगों को त्वरित व निशुल्क न्याय दिया जा रहा है।
आशुतोष वाजपेई ने बताया कि लोग मध्यस्थता सेंटर में जाकर निशुल्क परामर्श या सलाह ले सकते हैं। इस न्याय को दिलाने में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आप लोगों के साथ जुड़ा हुआ है।
