कानपुर
वैशाली और दरभंगा एक्सप्रेस ट्रेन में इटावा में आग लगने से कई यात्री हताहत हुए।जिसको देखते हुए आरपीएफ पुलिस ने लंबी दूरी तय कर कानपुर सेंट्रल हो कर गुजरने वाली ट्रेनों में यात्रियों को जागरूक करने के लिए सुरक्षा अभियान चलाया गया।आरपीएफ इंस्पेक्टर बुद्ध कुमार ने बताया की आरपीएफ टीम कानपुर सेंट्रल स्टेशन के प्लेट फार्म एक से लेकर दस तक माइक लेकर यात्रियों को जागरूक किया की कोई भी यात्री ट्रेनों में ज्वलनशील पदार्थ विस्फोटक सामग्री वा स्मोकिंग जैसी चीज लेकर यात्रा ना करे साथ ही आरपीएफ ने यात्रियों को सुरक्षा संबंधित पंप प्लेट वितरण किया है।और यात्रियों को हिदायत दी है की अगर उनको कोई संदिग्ध व्यक्ति प्रतिबंधित सामान या स्मोकिंग करता हुआ दिखाई से तो रेलवे पुलिस को सूचित करे।जिससे होने वाले हादसा रोका जा सके और सुरक्षित यात्रा हो सके।
बाइट-बुद्ध कुमार (आरपीएफ इंस्पेक्टर)
