कानपुर

 

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला कल खेला जाना है। यह मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दोपहर 2 बजे से शुरू होगा। दोनों ही टीमें खिताब जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम चौथी बार वनडे विश्व कप के फाइनल में पहुंची है। भारत के लोगो ने इस मैच को लेकर देशभर में भारतीय टीम की जीत को लेकर पूजा अर्चना का दौर शुरू हो चुका है। वहीं, आज कानपुर के पीरोड स्थित वनखण्डेश्वर मन्दिर में भी टीम इंडिया की जीत को लेकर हवन किया गया। इस मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह देखते ही बन रहा है। इंडिया टीम के सभी खिलाड़ियों को जोश और शक्ति प्रदान करने के लिए क्रिकेट प्रेमियों ने वनखण्डेश्वर मंदिर में हवन पूजन यज्ञ किया और इंडिया टीम की जीत के लिए दुआ की। यज्ञ कर रहे भारतीय क्रिकेट प्रेमियों ने विराट कोहली,रोहित शर्मा,कुलदीप यादव सहित सभी भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों का पोस्टर लेकर मंत्रों उच्चारण के साथ पूजन किया। इस दौरान भारत माता की जय के जयकारे भी लगाए गए।

 

बाइट- क्रिकेट प्रेमी

बाइट- क्रिकेट प्रेमी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *