कानपुर
छठ महापर्व की शुरुआत हो चुकी है। बात करें कानपुर की तो तमाम घाटों और नहरों पर सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। वहीं छठ पर्व को लेकर कानपुर कमिश्नरेट पुलिस ने भी चाक चौबंद व्यवस्थाएं की हैं। इसी कड़ी में आज डीसीपी सेंट्रल प्रमोद कुमार और डीसीपी वेस्ट विजय ढुल ने एसीपी कर्नलगंज अकमल खां के साथ परमट घाट से लेकर अटल घाट तक स्टीमर से निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने छठ पूजा की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं एसीपी कर्नलगंज मोहम्मद अकमल खां ने बताया कि, सेंट्रल जोन में कुल 6 घाट हैं। जिनका स्टीमर से निरीक्षण किया गया है। श्रद्धालुओं को किसी तरह की दिक्कत न हो इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो इसके लिए गोताखोरों के साथ, सीसीटीवी कैमरे, फ्लड लाइट की भी व्यवस्था की गई है। इसके साथ सभी घाटों पर स्टीमर भी लगाए गए हैं।
बाईट। मोहम्मद अकमल खां, एसीपी कर्नलगंज
