कानपुर
घाटमपुर के पतारा में तेज रफ्तार ट्रक बाइक सवार युवक को टक्कर मारते हुए मौके से भाग निकला। हादसे में युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने निजी वाहन से युवक को घायल अवस्था में पतारा सीएचसी पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार कर डॉक्टरों ने गंभीर हालत में कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घाटमपुर थाना क्षेत्र के नरसिंहपुर गांव निवासी शिवपाल का 20वर्षीय बेटा अनुज बाहर रहकर फिल्पकार्ड कंपनी में नौकरी करता था। रविवार देर रात युवक गांव निवासी अपने साथी 16 वर्षीय हिमांशु के साथ बाइक से पतारा चौराहे से अपने घर वापस लौट रहा था। तभी पीछे से आ रहा तेज़ रफ़्तार ट्रक बाइक सवार युवकों को टक्कर मारते हुए भाग निकला। टक्कर इतनी तेज़ थी, कि बाइक में पीछे बैठा युवक उछलकर सड़क किनारे खाई में जा गिरा। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने घटना की सूचना फोनकर पुलिस को दी। जानकारी मिलते मौके पर पहुंची पतारा चौकी पुलिस ने निजी वाहन ने पतारा सीएचसी पहुंचाया जहां डाक्टरों ने प्रथमिक उपचार कर गंभीर हालत में कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया। पतारा चौकी इंचार्ज अनुराग सिंह ने बताया कि घायल को अस्पताल पहुंचाया है। ट्रक की जानकारी जुटाई जा रही हैं। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
