कृष्ण ने किया अपनी लीलाओं में पर्यावरण पूरक कार्य- विधान सभा अध्यक्ष श्रीसतीश महाना गोपाष्टमी पर्व पर श्री प्रेमभूषण महाराज व सांसद सत्यदेव पचौरी द्वारा हरी झण्ड दिखाकर गौमाता शोभा यात्रा का किया शुभारम्भ।

 

कानपुर नगर, भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी लीलाओं में ज्यादातर पर्यावरण पूरक कार्य किए है। जब कृष्ण बाल्यावस्था से किशोरावस्था में पहुंचे तो मां यशोदा से कहा कि अब मै गौचारण को जाऊंगा, जिस पर नन्द बाबा ने कुल पुरोहितों से विचार विमर्श कर आज के ही दिन गौचारण हेतु निर्धारित किया गया था, तब से अष्टमी तिथि को ही गोपाष्टमी पर्व मनाया जाता है। यह बात विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने गोपाष्टमी पर्व के अवसर पर फूलबाग में आयेजित कार्यक्रम में कही।

 

कानपुर गौशाला सोसाइटी के तत्वाधान में आयेजित गोपाष्टमी कार्यक्रम में नगर की महिलाओं ने गौमाता का पूजन, आरती कर उनकी परिक्रमा की। उपस्थित सांसद सत्यदेव पचौरी ने 31 हजार व विधायक अमिताभ बाजपेई ने 31हजार, विजय पाण्डे ने 11हजार तथा संतोष अग्रवाल ने 11 हजार की सहायता राशि गौसेवा हेतु दी। इस अवसर पर नगर की महापौर प्रमिला पाण्डे द्वारा भी गायों का तिलक किया गया। सोसाइटी के महामंत्री पुरूषोत्तमलाल तोषनीवाल ने अतिथियों को अंगवस्त्र तथा प्रतीकचिन्ह देकर सम्मनित किया। सभा में प्रेमभूषण महाराज ने कहा कि गोपाष्टमी पर गायों की पूजा भगवान श्री कृषण को अतिप्रिय है। उन्होेन अपील की कि अपने संतानों को परिवार में प्रेरित करें कि प्रतिदिन भोजन से पूर्व गौग्रास की परम्परा डाले जिससे संतानों में संस्कार पड सके। वहीं सांसद सत्यदेव पचौरी ने गायो द्वारा उत्पादित उत्पादों के उपयोग की अपील की। कार्यक्रम की अध्यक्षता तिलकराज शर्मा तथा संचालन मंत्री श्रीकृण गुप्ता ने किया साथ ही काशी प्रसाद शर्मा, अवधेष बाजपेई, विश्वनाथ कनौडिया, संजय अग्रवाल, सत्यनारायन नेवटिया, डा0 दिवाकर मिश्रा, प्रदीप गुप्ता आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *