पत्नी की पति ने फावड़े से मारकर हत्या कर दी

कानपुर, देहात। कानपुर देहात के भोगनीपुर के उमरिया गांव में पत्नी की पति ने फावड़े से मारकर हत्या कर दी। पति खुद थाने पहुंच गया और उसने हत्या की बात कही तो पुलिस वाले सन्न रह गए। मायके पक्ष ने हत्या में ससुरालियों के भी शामिल होने का आरोप लगाया। देररात पति समेत छह लोग पर मुकदमा दर्ज किया गया।

अस्तिया गांव के मजरा उमरिया गांव निवासी फेरी दुकानदार रामकुमार उर्फ रामू का मंगलवार रात को किसी बात को लेकर पत्नी 23 वर्षीय उमा के साथ विवाद हो गया। इसके बाद गुस्से में उसने फावड़े से ताबड़तोड़ कई वारकर उमा को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद वह थाने गया और हत्या की बात पुलिसकर्मियों को बताई। इस पर सीओ प्रभात कुमार पुलिस बल लेकर घटनास्थल पर पहुंचे।

कमरे में ही आलाकत्ल फावड़ा बरामद हुआ। मायके मदनपुर बरौर से उमा के पिता चंद्रपाल व अन्य लोग भी पहुंचे। उन्होंने बताया कि घर पर कार्यक्रम था जिसमें बेटी उमा भी आई थी। दो दिन पहले ही रामकुमार उमा को उनके घर से लेकर गया था। चंद्रपाल ने दहेज न देने के आरोप में हत्या की बात कही। उन्होंने सास, ससुर समेत अन्य स्वजन पर हत्या में शामिल होने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। सीओ भोगनीपुर प्रभात कुमार ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। रामकुमार को जेल भेजा जा रहा।

रामकुमार ने कहा कि बार मायके जाने से वह परेशान था। रात में विवाद पर उमा ने ईंट मारी जिसके बाद उसने यह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *