कानपुर
कानपुर पुलिस ने चोरी का खुलासा
एंकर…कानपुर के कल्यानपुर में बीते दिनों हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया।पुलिस ने तीन चोरों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया माल बरामद किया है जबकि दो चोर अभी भी फरार है जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।
बी/ओ….कल्यानपुर के आवास विकास में रहने वाले सिराजूद्दीन बीते 15 नवंबर अपने परिवार के साथ शादी में शामिल होने के लिए हरदोई गए थे।दूसरे दिन सुबह पड़ोसी ने उन्हें फोन पर घर का चैनल खुला होने की जानकारी दी।जब वह घर पहुचे तो घर की अलमारी और लाकर टूटे मिले।घटना की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुची और बारीकी से जांच करते हुए आस पास के सीसीटीवी फुटेज चेक की।जिसके बाद सर्विंलान्स की मदद से तीन चोरों की गिरफ्तारी की गई।जबकि दो चोर फरार है। एडिशनल डीसीपी वेस्ट आकाश पटेल ने प्रेस वार्ता कर घटना का खुलासा करते हुए बताया कि कॉनपुर देहात निवासी मुख्य अभियुक्त नीरज चक्रवर्ती प्लम्बर है और उसका ठेकेदार पीड़ित के घर के पास ही रहता है।जहां वह गया था और ताला लगा हुआ देख कर अपने चार अन्य साथियों के साथ चोरी की प्लानिंग की थी।देर रात उन सभी ने चोरी की वारदात को अंजाम दे डाला।उन्होंने बताया कि घटना में प्रयोग की गई कार, तमंचा और ज्वेलरी समेत 18,700 रुपये नकदी बरामद की गई है।इन सभी के खिलाफ पहले से मुकदमे दर्ज है।फरार चोरों की गिरफ्तारी के प्रयास के लिए टीमो को लगाया गया है जल्द ही उनकी भी गिरफ्तारी की जाएगी।
बाईट.. आकाश पटेल,अपर पुलिस आयुक्त पश्चिम
