कानपुर ब्रेकिंग

 

सोशल मीडिया पर अवैध असलहों के प्रदर्शन का कानपुर में नहीं रुक रहा सिलसिला, सोशल मीडिया पर अवैध असलहे के साथ युवक ने पोस्ट की फोटो।

 

फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अवैध असलहों के साथ फोटो पोस्ट कर रौब जमाते जरायम के कामों में संलिप्त बिगड़ैल युवक, कइयों पर हो चुकी है कार्रवाही।

 

एक बार फिर अवैध असलहे के साथ कानपुर में युवक ने सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट कर बनाया भोकाल।

 

कानपुर कमिश्नरेट के नवाबगंज थाना क्षेत्र का मामला, अवैध असलहे के साथ फोटो पोस्ट करने वाला युवक बताया जा रहा है नवाबगंज ज्योरा का निवासी।

 

नवाबगंज थाना क्षेत्र के ज्योरा निवासी जय राजपूत ने अवैध असलहे के साथ पोस्ट की सोशल मीडिया पर फोटो, पुलिस को दी खुली चुनौती।

 

सूत्रों की माने तो अवैध असलहे के साथ फोटो पोस्ट करने वाला जय राजपूत इलाके में बिकवाता है अवैध रुप से देशी शराब और गांजा।

 

मुन्ना और गोलू नाम के युवकों के साथ मिलकर जय राजपूत देता है जरायम के कामों को अंजाम।

 

मुन्ना और गोलू के खिलाफ पहले भी हो चुकी है कार्रवाही, थाना नवाबगंज में दर्ज हैं मुकदमें।

 

अपराधों को अंजाम देने वाले गैंग का सदस्य ज्योरा निवासी जय राजपूत अवैध असलहे के साथ सोशलमीडिया पर फोटो डालकर गांठता है रौब।

 

पुलिस के लिए कभी भी दर्द बन सकते हैं ऐसे बिगड़ैल युवक, जरायम की दुनियां में कदम बढ़ाने वाले ऐसे युवकों में नहीं दिख रहा खाकी का खौफ, अवैध असलहे के साथ वायरल हुई युवक की फोटो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *