गुरु नानक देव महाराज के प्रकाश पर्व पर तेरा तेरा की हट्टी का आयोजन

 

 

कानपुर, गुरुनानक देव महाराज के 554वें प्रकाश पर्व को समर्पित तेरा तेरा की हट्टी का आयोजन समाजवादी युवा सिख मोर्चा कंवलजीत सिंह मानू की अगुवाई ने संगीत टॉकीज स्थित कार्यालय में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उजमा इक़बाल सोलंकी, प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी ने किया। इस हट्टी में गुरुनानक देव जी से प्रेरित होकर कपड़े आदि रोजमर्रा की ज़रूरत की वस्तुएं आमजनमानस को मात्र 13 रुपए में दी गई। वहीं जो 13 रुपए देने में भी अक्षम थे उन्हें निशुल्क चीजें दी गई। इस मौके पर मुख्य रूप से फतेहबहादुर सिंह पूर्व प्रत्याशी, सुखवीर सिंह, लक्ष्मण चिजवानी, सिंपल सिंह, नीतू भाटिया, अंकुश यादव, ठाकुरवीर सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *