कानपुर के दक्षिण इलाके में एक बार फिर से बाइकर्स लुटेरों का आतंक देखने को मिला। जहां लुटेरों ने अलग अलग थाना क्षेत्रों में दो महिलाओं के गले से चेन तोड़कर फरार हो गए। वारदात को सरेबाजार अंजाम दिया गया था। जिसके चलते यह कहना कोई गलत नहीं होगा कि लुटेरों में पुलिस का खौफ था ही नहीं।

पहली लूट की वारदात हनुमंत थाना क्षेत्र की है। जहां बाइक सवार दो लुटेरों ने बच्चे को लेकर जा रही महिला के गले से चेन तोड़ी और फरार हो गए। इस वारदात को थाना क्षेत्र से गुजर रही नौबस्ता से हमीरपुर को जाने वाली सड़क पर अंजाम दिया गया।दूसरी लूट की वारदात को किदवई नगर थाना क्षेत्र में अंजाम दिया गया। यहां भी बेख़ौफ़ बाइक सवार लुटेरों ने पति के साथ स्कूटी में बैठकर जा रही महिला के गले से चेन तोड़ी और आसानी से फरार हो गए। जिसके बाद महिला अपने साथ हुई लूट की वारदात से दहशत में आ गई और रोने लगी। एक साथ कुछ ही समय के अंतराल में हुई लूट की दो वारदातों की खबर से साउथ के सभी थाना क्षेत्रों की पुलिस अलर्ट हो गई। मुखबिर सूचना तंत्र को मजबूत करते हुए मुख्य जगहों पर सघन चेकिंग अभियान की शुरुआत कर दी गई है। अंदाजा यह भी लगाया जा रहा है कि कहीं लूट को अंजाम देने वाले बाइक सवार लुटेरे एक ही तो नहीं थे। जिन्होंने अलग अलग वारदातों को अंजाम दे डाला हो। फ़िलहाल जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *