पुलिस आयुक्त ने दुर्घटना से बचाव के बताये तरीके

 

 

25 नवंबर 2023 कानपुर। वर्ष के आखरी यातायात माह में पुलिस आयुक्त डा. आर के स्वर्णकार यातायात को लेकर काफी सजग नजर आ रहे हैं।

इंडियन इंडस्ट्रियल एसोसिएशन IIA पनकी में गोष्ठी के दौरान पुलिस आयुक्त डा. आर के स्वर्णकार ने बताया की शहर में एक साल के अंदर लगभग एक हजार से ज्यादा सड़क दुर्घटनाएं होती है जिनमे ना जाने कितने लोग अपनी जान गवा बैठते है।

जिसका सबसे बड़ा कारण होता है लोगो का समय पर घायल की मदद ना करना जबकि अगर गोल्डन आवर में घायल को इलाज मिल जाए तब उसकी जान बचाई जा सकती है।

साथ ही उन्होंने ये भी कहा की जो लोग पुलिस के डर से घायलों की मदद नही करते उन्हे पुलिस से डरने की कोई जरूरत नहीं है बल्कि मदद करने पर पुलिस उन्हें सम्मानित तक करती है,समय बदल गया है लोगो की खुलकर मदद करिए।इस अवसर पर kdma स्कूल के छात्रों को पुरस्कृत भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *